नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: पूर्व पार्षद और पूर्व प्रधान का पति PIT NDPS एक्ट में गिरफ्तार

25 मार्च: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान के तहत देहरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आदतन तस्करों को PIT NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर धर्मशाला जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पूर्व पार्षद और एक पूर्व पंचायत प्रधान का पति शामिल है।

पहले आरोपी मनु शर्मा उर्फ माल्टा, निवासी ज्वालामुखी, पर चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चलाने के आरोप हैं। वह पूर्व पार्षद रह चुका है और पहले भी नशा मामलों में जेल जा चुका है, लेकिन बाहर आने के बाद भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहा।

दूसरा आरोपी विजय कुमार (52), निवासी गरली, चरस तस्करी में लिप्त पाया गया है। उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और उसकी पत्नी पूर्व पंचायत प्रधान रह चुकी हैं।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है और अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *