बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: दलदल में फंसी महिला को लोगों ने बचाया

19 मार्च: बिलासपुर के लुहणू घाट पर मछलियों को दाना डालने गई एक महिला दलदल में फंस गई। अचानक जमीन धंसने लगी और महिला उसमें फंसकर अंदर जाने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से महिला की जान बचाई जा सकी। बोट चालक विजय चंद और ओमप्रकाश, साथ ही होमगार्ड के जवान कुलदीप व अन्य लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के अनुसार, तट के आसपास कई जगहों पर दलदल बन जाता है, जिससे पहले भी जानवर फंस चुके हैं। समय रहते बचाव होने से इस बार बड़ा हादसा टल गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *