20 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को बद्दी के व्हाइट हाउस भूड स्थित शिव मंदिर परिसर और जीएस रिजॉर्ट में राज्यस्तरीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप और योग भारती हिमाचल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान योग अभ्यास, प्राणायाम और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। समारोह में 101 पौधों का वितरण और रोपण भी किया जाएगा।
शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप से जुड़े अनूप ठाकुर, पूजा और स्वस्तिक गौतम ने बताया कि योग स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है और नियमित योग से कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की है।