19 मार्च: बिलासपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 125 पेटी बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन लिंक रोड पर मल्यावर के पास नाकाबंदी के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने एक महिंद्रा पिकअप को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 125 पेटियां बीयर बरामद हुईं, जिनमें थंडर बोल्ट और किंगफिशर ब्रांड शामिल हैं। चालक मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
आरोपी की पहचान सत्यप्रकाश (26), निवासी कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।