शिमला में कार-ट्रक की टक्कर, चालक की मौत; तीन लोग घायल

15 मार्च: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मतियाना पुलिस चौकी के तहत नन्नी गांव के पास नेशनल हाईवे-5 पर एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कार चालक ध्यान चंद को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज और अनियंत्रित ड्राइविंग बताया जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *