प्रसव के बाद खुला राज, नाबालिग से संबंध के आरोप में पति गिरफ्तार

15 मार्च: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक महिला के प्रसव के बाद सामने आए दस्तावेजों ने एक युवक को जेल पहुंचा दिया। आरोप है कि महिला के नाबालिग रहते हुए उससे शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को चंबा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। अस्पताल में दस्तावेजों की जांच के दौरान पता चला कि गर्भधारण के समय महिला नाबालिग थी। हालांकि वर्तमान में उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर महिला थाना चंबा पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *