सिरमौर में युवक के घर से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद, SIU की कार्रवाई

14 मार्च: सिरमौर जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसआईयू और साइबर सेल नाहन की टीम ने पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में की।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहरबान उर्फ अरबाज (22) निवासी गांव मैहरुवाला, तहसील पांवटा साहिब अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल है और उसके पास पिस्टल मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को यह हथियार कहां से मिले और इसके तार किन लोगों से जुड़े हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *