डिग्री कॉलेज धर्मशाला में इग्नू छात्रों के लिए इंडक्शन मीटिंग आयोजित

12 मार्च: डिग्री कॉलेज धर्मशाला में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र समन्वयक प्रो. अश्वनी चौधरी ने विद्यार्थियों का स्वागत कर की। इस दौरान नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को इग्नू की अध्ययन प्रणाली और पाठ्यक्रम से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में तरसेम जरयाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासन और निरंतर अध्ययन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इग्नू जैसे खुले विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अपने कौशल और ज्ञान को विकसित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

प्रो. अश्वनी कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को इग्नू के पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन प्रक्रिया और शैक्षिक संसाधनों की जानकारी देना था। इस दौरान विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में इग्नू केंद्र के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *