11 मार्च: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला प्रकोष्ठ और यौन उत्पीड़न विरोधी समिति के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
इस दौरान अधिवक्ता रीचा शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों और कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने कहा कि महिला दिवस समाज में समानता और सम्मान की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता पाठ के माध्यम से महिलाओं की शक्ति को प्रस्तुत किया, जिसमें संस्कृति ने प्रथम, कौशिकी ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।