22 वर्षीय बीएसएफ जवान जतिन धीमान को नम आंखों से अंतिम विदाई

26 फरवरी: नूरपुर के सदवां निवासी 22 वर्षीय बीएसएफ जवान जतिन धीमान का हृदयाघात के कारण निधन हो गया। जतिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कमांडो ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे और प्रशिक्षण पूरा होने में कुछ ही समय शेष था। अचानक आए दिल के दौरे ने एक युवा जीवन को असमय छीन लिया।

जवान की पार्थिव देह जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। युवाओं ने दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ “जतिन धीमान अमर रहें” के नारों के बीच पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तक पहुंचाया। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर सिंह निक्का, पूर्व विधायक अजय महाजन, एसडीएम अरुण शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *