पालमपुर में 620 ग्राम चरस सहित युवक गिरफ्तार, नकदी व डिजिटल तराजू बरामद

20 फरवरी: कांगड़ा जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पालमपुर पुलिस ने एक युवक को 620 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार थाना पालमपुर की टीम को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर कोसरी निवासी अनुज को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 620 ग्राम चरस बरामद हुई।

मौके से दो डिजिटल तराजू, भूरे टेप से लिपटे नौ खाली लिफाफे तथा 8,000 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *