मोदी सरकार विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध: अनुराग ठाकुर

18 फरवरी: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि केंद्र सरकार भारत सहित हिमाचल प्रदेश में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बजट 2026–27 में इंफ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बजट में हाईवे, रेलवे, रणनीतिक कनेक्टिविटी कॉरिडोर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार के लिए निरंतर निवेश का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि पूंजीगत व्यय और कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर विशेष रूप से हिमाचल जैसे पहाड़ी एवं सीमावर्ती राज्यों के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से कर हस्तांतरण, अनुदान सहायता और पूंजी निवेश सहायता के माध्यम से महत्वपूर्ण वित्तीय सहयोग मिला है। वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए हिमाचल प्रदेश को कर हस्तांतरण के तहत 13,949 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न केंद्र प्रायोजित इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं के तहत भी सहायता जारी है।

अनुराग ठाकुर के अनुसार, पिछले दशक में हिमाचल प्रदेश को कर देवल्यूशन के माध्यम से लगभग 76,799 करोड़ रुपये तथा अनुदान सहायता के रूप में 1.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए हैं, जो राज्य के विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *