13 फरवरी:पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोरलेन भगेड़ के समीप बागठेड़ू के पास एक युवक को 5.9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम नियमित गश्त और नाकाबंदी के दौरान फोरलेन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बागठेड़ू के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबराया हुआ प्रतीत हुआ। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 5.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखवीर सिंह उर्फ सक्की (33) निवासी गांव बागठेड़ू, डाकघर भगेड़ के रूप में हुई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से भी नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की है।