सोलन-सुबाथू मार्ग पर बेरठी के पास सड़क से नीचे गिरी कार, चालक गंभीर घायल

28 नवम्बर: सोलन-सुबाथू मार्ग पर बेरठी के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे पंजाब नंबर की एक गाड़ी सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी कुठाड़ से सोलन की ओर आ रही थी और उसमें केवल चालक ही सवार था। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *