28 नवम्बर: हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर में सुजानपुर-चरोट-चौरी सड़क पर खडोला के पास मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही अब 20 दिसंबर तक बंद रहेगी।
जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सड़क का कार्य पूरा करने के लिए पहले 15 नवंबर तक यातायात बंद किया गया था, लेकिन मरम्मत कार्य शेष रहने के कारण अब इसे 20 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान वाहन चालक सुजानपुर-पटलांदर सड़क से आवाजाही कर सकते हैं।