27 नवम्बर: एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट की दो छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 18 नवंबर को आईटीआई मंडी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में छात्रा साहिब ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अनवी पालसरा ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने जिले के शीर्ष 10 प्रतिभागियों में जगह बनाकर विद्यालय और सरकाघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया।
एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।