अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और शपथ समारोह आयोजित

27 नवम्बर,आशीष दमीर: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और शपथ समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की नयन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सौरभ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अक्षिता और आस्था संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के आदर्शों, मूल्यों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान को अपनाए जाने की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *