26 नवम्बर:स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 और 27 नवंबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वार्षिक समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. शांडिल 26 नवंबर को सुबह 11:30 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
वहीं, 27 नवंबर को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:55 बजे सोलन के जवाहर पार्क के समीप स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित संगम अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओच्छघाट के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।