चम्बा में युवक पर रॉड से हमला, सड़क से नीचे फेंकने की कोशिश; तीन युवकों पर केस दर्ज।

23 नवम्बर: चम्बा  के शीतला पुल के समीप शनिवार को तीन युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया और उसे सड़क से नीचे फेंकने का प्रयास भी किया। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी गांव व डाकघर मंगला, तहसील व जिला चम्बा ने बताया कि शनिवार को वह शीतला पुल के समीप था। इसी दौरान रजत और मोहित निवासी माई का बाग मोहल्ला चम्बा तथा उनके एक अन्य साथी ने बिना किसी कारण उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और उसे सड़क से नीचे फेंकने की कोशिश की गई।

पवन कुमार की शिकायत पर पुलिस थाना सदर चम्बा में आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *