मुख्यमंत्री सुक्खू ने धर्मशाला मैराथन 2.0 की आधिकारिक टी-शर्ट का किया विमोचन, आयोजन का भी किया शुभारंभ

20 नवम्बर: धर्मशाला में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का शुभारंभ किया और इसके आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली धर्मशाला मैराथन में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने धौलाधार की वादियों में खेलों और फिटनेस की अपार संभावनाओं को दर्शाया था।

उन्होंने कहा कि पहले संस्करण से मिले अनुभव और प्रोत्साहन के साथ अब मैराथन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस बार प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ें और धर्मशाला की इस पहल को अपना बनाएं। मैराथन का उद्देश्य लोगों को खेलों और फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करना तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुरेश कुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा भी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *