सरकाघाट में गोपालपुर-मोहीं-चंदरूही सड़क मार्ग 20 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहेगा बंद, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरने की सलाह

19 नवम्बर: गोपालपुर-मोहीं-चंदरूही सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते 20 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में एसडीएम सरकाघाट कृष्ण कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते निर्धारित अवधि के दौरान वाहन चालक मोहीं-कोटली-गोपालपुर और डोल-गोपालपुर सड़क मार्गों का वैकल्पिक रास्ते के रूप में उपयोग कर सकेंगे।

एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को सड़क बंद होने और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने के लिए उचित स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए वैकल्पिक वाहन उपलब्ध रखने को भी कहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *