19 नवम्बर: नादौन में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से एकत्रित किए गए गर्म कपड़े, कंबल और रजाइयां जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गईं। इसी कड़ी में बुधवार को नादौन की झुग्गी-बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े, कंबल और रजाइयां वितरित की गईं।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ने पिछले महीने लोगों से पुराने गर्म कपड़े, कंबल और रजाइयां एकत्रित किए थे, जिन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान नादौन के नायब तहसीलदार अक्षित शर्मा, नगर परिषद नादौन के कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा तथा उपमंडलीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।