18 नवम्बर: कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैक्लोडगंज पुलिस ने दो युवकों को 10.73 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नितीश राणा (25) निवासी शिवां और निखिल चौहान (31) निवासी दरगेल, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 17 नवंबर 2026 को पुलिस थाना मैक्लोडगंज की टीम ने बस पार्किंग में कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से 10.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से नशे की खेप से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।