लदरूहीं में स्कूटी स्किड होने से डिलीवरी ब्वॉय की मौत, गर्भवती पत्नी से आखिरी बातचीत के बाद हुआ हादसा

18 नवम्बर: लदरूहीं में सड़क हादसे में एक डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंश गिल पुत्र सुखदेव गिल निवासी गांव कुप्पड़, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। अंश लदरूहीं स्थित एक कंपनी के स्टोर में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में कार्यरत था। वह काम खत्म करने के बाद स्कूटी पर घर लौट रहा था, तभी लदरूहीं मंदिर के पास उसकी स्कूटी अचानक स्किड हो गई।

हादसे में अंश को अंदरूनी चोटें आईं। उसे तुरंत उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले ही अंश की अपनी गर्भवती पत्नी से फोन पर बात हुई थी। उसके पिता सुखदेव गिल ने बताया कि अंश की पत्नी की डिलीवरी 20 तारीख को होनी है। घर में नन्हे मेहमान के आने की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *