18 नवम्बर: पर्यटन नगरी मनाली के नसोगी में देर रात एक तीन मंजिला रिहायशी कॉटेज में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में कॉटेज में मौजूद 11 पालतू बिल्लियों की मौत हो गई, जबकि दमकल विभाग की मुस्तैदी से आसपास स्थित तीन अन्य रिहायशी कॉटेज को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, आग रात 12 बजकर 17 मिनट पर गौरी डोगरा के तीन मंजिला सुसज्जित रिहायशी कॉटेज में लगी। अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मनाली की टीम मौके पर पहुंची। नौ अग्निशमन कर्मचारियों ने दो दमकल वाहनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।