सोलन में 18 नवंबर को दो घंटे बिजली रहेगी बंद, बड़ोग और रबौन फीडर के कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

17 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड सोलन की ओर से 18 नवंबर, 2026 को विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य और 11 केवी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग के चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान 11 केवी बड़ोग फीडर के तहत आने वाले आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाइट, बारा और कोरौ कैंथड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी रबौन फीडर के अंतर्गत पावर हाउस रोड, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देऊघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एलआईसी कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज-1 व 2, एससीईआरटी, रबौन और वशिष्ठ कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

राहुल वर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते बिजली बंद रखने की निर्धारित तिथि और समय में बदलाव भी किया जा सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *