लाहुल-स्पीति में भूस्खलन से सरचू मार्ग बंद, दारचा से मूरिंग पुल तक वाहनों की आवाजाही ठप

17 नवम्बर: जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में भूस्खलन के कारण सरचू मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया है। दारचा से मूरिंग पुल के बीच भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बंद हो गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार रोहतांग से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और नॉर्थ पोर्टल से दारचा तक सड़क मार्ग यातायात के लिए खुला है, जबकि दारचा से मूरिंग पुल तक मार्ग भूस्खलन के चलते बंद है। वहीं, मूरिंग पुल से सरचू तक सड़क मार्ग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित समय में खुला रहेगा।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार सरचू की ओर जाने वाले वाहन चालकों को मार्ग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की आवश्यकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *