धर्मशाला कॉलेज में होने वाला ओएसए लक्की बैग ड्रॉ स्थगित, अगली तारीख जल्द होगी घोषित

17 नवम्बर: जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कांगड़ा और ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से 15 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में निकाला जाने वाला ओएसए लक्की बैग ड्रॉ अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लक्की बैग ड्रॉ निकालने की अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *