हमीरपुर के प्रतापनगर, गांधी चौक और एस्पायर स्कूल क्षेत्र में 5 घंटे बिजली रहेगी बंद

17 नवम्बर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत प्रतापनगर ट्रांसफॉर्मर की आवश्यक मरम्मत के चलते आज 17 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान वार्ड नंबर-3 प्रतापनगर, एस्पायर स्कूल और गांधी चौक के कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *