कुल्लू के सरसाड़ी में खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 11 घायल

16 नवम्बर: कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के समीप पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में ओडिशा के 11 पर्यटक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के पर्यटक टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर मणिकर्ण घाटी घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सरसाड़ी के पास चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *