जयराम ठाकुर ने गगल पहुंचकर स्व. हिंदवीर कोहली के परिवार से जताई संवेदना

16 नवम्बर: गगल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष स्वर्गीय हिंदवीर कोहली के निवास स्थान पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि हिंदवीर कोहली संगठन के प्रति समर्पित, कर्मठ और सच्चे कार्यकर्ता थे। पार्टी के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, पायल वैद्य, विधायक दीपराज, विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा महामंत्री देवेंद्र कोहली सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *