14 नवम्बर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, लगभग 3.50 लाख महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार’ योजना के तहत प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने और 300 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को साकार करने के लिए ‘खेलो हिमाचल’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बागवानों और आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए भी कई फैसले किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली आए।