जम्मू-कश्मीर से सटी चंबा की सीमा पर बढ़ाई सुरक्षा चौकसी, पुलिस ने तेज की गश्त और नाकाबंदी

14 नवम्बर: पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों द्वारा दो एसपीओ की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर तैनात आईआरबी के जवानों को लंबी और छोटी दूरी की पैट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। पुलिस थाना और चौकी प्रभारियों को भी नाकाबंदी कर वाहनों की जांच और गश्त बढ़ाने के आदेश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि चंबा जिला की करीब 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, डोडा और कठुआ जिलों से लगती है। पूर्व में सीमांत क्षेत्रों में हुई आतंकी घटनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से हिमाचल में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर बैरियर स्थापित किए गए हैं।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या की घटना के बाद जम्मू-कश्मीर से सटी चंबा जिला की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमांत क्षेत्रों में तैनात जवानों को लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *