कुल्लू में पुलिस आरक्षी भर्ती के दूसरे दिन भी युवाओं ने लिया शारीरिक दक्षता परीक्षण में हिस्सा

13 नवम्बर: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित पुलिस लाइन बाशिंग में शुक्रवार को भर्ती के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। कड़ाके की ठंड के बावजूद अभ्यर्थी सुबह ही मैदान में पहुंचकर निर्धारित शारीरिक मापदंडों को पूरा करने के लिए जुटे रहे।

पुलिस आरक्षी भर्ती की यह प्रक्रिया चार दिनों तक चलेगी। शुरुआती दो दिनों में पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि 14 और 15 नवंबर को महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे युवाओं में पुलिस विभाग का हिस्सा बनने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

ठंड के मौसम में भी अभ्यर्थी पूरे जोश और मेहनत के साथ मैदान में दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों में हिस्सा ले रहे हैं। भर्ती के दौरान युवाओं का उत्साह देखने लायक है। पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *