नगरोटा बगवां में पटाखा बिक्री के लिए गांधी ग्राउंड चिन्हित, सुबह 9 से रात 8 बजे तक मिलेगी अनुमति

28 अक्तूबर: दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री को लेकर एसडीएम नगरोटा बगवां ने आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे ही बेच सकेंगे। इसके लिए नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड को बिक्री स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक पटाखों की बिक्री की जा सकेगी।

एसडीएम ने तहसीलदार बड़ोह को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने स्तर पर पटाखों की बिक्री के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करें। गांधी ग्राउंड में पटाखे बेचने की अनुमति प्राप्त करने के इच्छुक नागरिक और दुकानदार 6 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक एसडीएम नगरोटा बगवां के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *