राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में HIET शाहपुर ने मारी बाजी, HPU शिमला को पछाड़कर जीता खिताब

26 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला के विधि विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में HIET शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला की टीम उपविजेता रही। HIET शाहपुर के विद्यार्थियों ने अपनी कानूनी समझ, गहन शोध, तार्किक क्षमता और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया।

इस उपलब्धि पर HIET ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर दुष्यंत कायस्था ने विजेता टीम, उनके मार्गदर्शकों और संस्थान के सभी संबंधित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है। ऐसी उपलब्धियां संस्थान के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं।

दुष्यंत कायस्था ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के विधि विभाग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक और व्यावहारिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करने तथा कानूनी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति भूषण शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। HIET शाहपुर की टीम ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट तैयारी, प्रभावी कानूनी तर्कों और बेहतर प्रस्तुति के जरिए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस जीत से HIET शाहपुर में खुशी का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *