कोलकाता में कृष्णा ठाकुर ने जीता स्वर्ण पदक, हिमाचल का बढ़ाया मान

24 अक्तूबर: कोलकाता में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश सचिवालय की कर्मचारी कृष्णा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णा ठाकुर की इस सफलता से प्रदेशवासियों के साथ-साथ उनके सहकर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उनकी उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *