हमीरपुर के वार्ड 7 से 10 सहित कई क्षेत्रों में 18 अक्तूबर को बंद रहेगी बिजली

17 अक्तूबर: हमीरपुर के विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 18 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के आसपास खतरनाक पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि इस दौरान वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10, पेट्रोल पंप, एचआरटीसी वर्कशॉप, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दुलेहड़ा, बाईपास, बसंत रिजॉर्ट्स, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, अपर गौड़ा, लोअर गौड़ा, मिडल गौड़ा, रिलायंस टावर, उसयाना, लोहारड़ा, सीवरेज प्लांट, भोटा चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *