15 अक्तूबर: बाल विकास परियोजना रैत के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह क्रैच कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार अब 30 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। भारी बारिश के कारण पहले निर्धारित साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए थे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत ने बताया कि इन पदों को भरने के लिए 19 जून, 2026 को अधिसूचना जारी की गई थी। अब साक्षात्कार की नई तिथि 30 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है। साक्षात्कार सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय, रैत में होंगे।
उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। इन पदों और चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में बाल विकास परियोजना कार्यालय, रैत में संपर्क कर सकते हैं।