नूरपुर के नागनी माता मंदिर, कंडवाल के पास 32.57 ग्राम हेरोइन बरामद

15 अक्तूबर:पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नागनी माता मंदिर, कंडवाल के समीप सड़क किनारे से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एएसपी नूरपुर के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए टीम ने यह कार्रवाई की। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान विकास (24), निवासी जिला कांगड़ा और राकेश ठाकुर (36), निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहने और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *