राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी के 46 विद्यार्थियों ने किया जलियांवाला बाग, अटारी-वाघा बॉर्डर और श्री हरमंदिर साहिब का शैक्षणिक भ्रमण

12 अक्तूबर, कविता शान्ति गौतम: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी के कक्षा 11वीं और 12वीं के 46 विद्यार्थियों ने 10 और 11 अक्टूबर को पंजाब के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग, अटारी-वाघा बॉर्डर और अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) का दौरा किया।

जलियांवाला बाग में विद्यार्थियों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। अटारी-वाघा बॉर्डर पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के अनुशासन, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण को करीब से देखा। वहीं, श्री हरमंदिर साहिब में विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया और सेवा, समानता तथा मानवता के मूल्यों को समझा।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक घटनाओं, राष्ट्रीय गौरव, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित करवाना था। भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला, जिससे उनके ज्ञान में भी वृद्धि हुई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश कुमार स्वयं विद्यार्थियों के साथ भ्रमण पर उपस्थित रहे। उनके साथ अध्यापक प्रिया वंदना, मनप्रीत कौर, पूजा, ईशा और अमित भी मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

प्रधानाचार्य लोकेश कुमार ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के साथ उनमें देशभक्ति, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *