9 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर और विद्युत उपमंडल-1 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 10 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लाइनों की आवश्यक मरम्मत और अन्य कार्यों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता सौरभ राय और उपमंडल-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि निर्धारित अवधि के दौरान पक्का भरो, गोपालनगर, श्याम नगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, घरियाणा मसंदा, हीरानगर, गंदा नौण, कृष्णानगर, केंद्रीय विद्यालय, न्यायिक अधिकारी आवास, नडियाणा और मटाहणी सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र खग्गल से जुड़े 11 केवी रोपा, दड़ूही, ब्रांडा और नेरी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों तथा 11 केवी अणु-रंगस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि यदि 10 अक्तूबर को खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से मरम्मत कार्य नहीं हो पाता है, तो इसे अगले सप्ताह किया जाएगा।