मंडी के साईगलू में 5 अक्टूबर को बिजली बंद, कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

5 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल साईगलू के अंतर्गत 5 अक्टूबर को 33/22 केवी सब-स्टेशन साईगलू के 22 केवी बीर और तल्याहड़ फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल साईगलू विनीत कुमार ने बताया कि इस दौरान सदोह, बरयारा, डोलरा बल्ह, बीर, लाग, भलेड, तरनोह, घेरु, साईगलू, साई, सदयाणा, सतोहल, गोखड़ा, बटाहर, बतौर, सेहली तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *