30 सितंबर:सीडीपीओ चौंतड़ा के अंतर्गत वृत्त ऐहजू के सुजा में पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान प्रभात सिंह ने की।
कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ पर चर्चा की गई। बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान आहार में मोटे अनाज को शामिल करने तथा चीनी और नमक का कम प्रयोग करने पर जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र से मिलने वाले पूरक पोषाहार से तैयार की जा सकने वाली पौष्टिक रेसिपी की जानकारी भी दी गई। अभिभावकों से इन रेसिपी को घर पर तैयार कर बच्चों को देने का आग्रह किया गया।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने नियमित व्यायाम, शारीरिक गतिविधियों और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है।