28 सितंबर:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे विद्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान वह खिलाड़ियों को संबोधित करने के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।
इसी तरह शिक्षा मंत्री 30 सितंबर को सुबह 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तकलेच में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र टूर्नामेंट के समापन समारोह में भी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।