कांगड़ा में निर्माणाधीन भवन की छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

12 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन भवन की छत से गिरकर 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसा उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत नेरना में हुआ। मृतक की पहचान देशराज के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को देशराज निर्माणाधीन भवन की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *