गद्दी स्टूडेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, रसीव कपूर रिशु बने अध्यक्ष

12 सितंबर, तरसेम जरयाल : गद्दी स्टूडेंट एसोसिएशन (जीएसए) की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में पूर्व सलाहकारों एवं सदस्यों की देखरेख में किया गया। इस दौरान रसीव कपूर (रिशु) को जीएसए का अध्यक्ष चुना गया। आयुष कपूर और साक्षी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नई कार्यकारिणी में अर्णव को महासचिव, अंकिता को महासचिव के साथ जिम्मेदारी दी गई। श्रेया भारद्वाज को सांस्कृतिक प्रमुख, नम्रता, आदित्य कपूर और खुशबू को संयुक्त सचिव चुना गया। हर्षिता को मीडिया प्रभारी, साहिल आर्या को मंच संचालक तथा सुजल जरयाल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए।

गद्दी स्टूडेंट एसोसिएशन गद्दी समुदाय से जुड़ा संगठन है, जो समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और पहचान को संजोए रखने के साथ-साथ युवाओं को संगठित करने तथा समुदाय को आगे बढ़ाने में योगदान देता है। नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने तथा समुदाय के हित में कार्य करने पर जोर दिया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *