16 सितंबर को महाआरती के साथ होगा डल झील मेले का भव्य आगाज : केवल सिंह पठानिया

7 सितंबर: धर्मशाला में डल झील मेले की तैयारियों को लेकर उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं 15 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए।

पठानिया ने कहा कि डल झील मेला धार्मिक आस्था और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कानून-व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, पार्किंग, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि वर्षों से डल झील स्नान को मणिमहेश स्नान के समान माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए उचित स्नान व्यवस्था की जाए। महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए विशेष टेंट लगाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा, शौचालय, सड़क एवं पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया।

बैठक का संचालन एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न ने किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *