कांगू में 30 अगस्त को जन स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

29 अगस्त: आम लोगों को घर-द्वार के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रविवार, 30 अगस्त को नादौन उपमंडल के कांगू गांव में जन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह करीब 9:30 बजे करेंगे।

शिविर में जनरल मेडिसिन, ईएनटी, हड्डी रोग, नेत्र रोग, शल्य चिकित्सा, महिला रोग, बाल रोग, मानसिक रोग, दंत रोग, न्यूरो सर्जरी और हृदय रोग सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विशेषज्ञ भी सेवाएं देंगे।

शिविर में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और अन्य जरूरी जांचों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा एचपीवी वैक्सीनेशन की सुविधा भी दी जाएगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *