आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले, एक मरीज डिस्चार्ज

28 अगस्त: आईजीएमसी शिमला में वायरल बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे दो मरीजों की जांच रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। इनमें से एक मरीज की हालत में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दूसरे मरीज का उपचार अस्पताल में जारी है।

स्वाइन फ्लू के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आईजीएमसी प्रबंधन ने पुराने कोविड वार्ड को स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है। यहां संक्रमित मरीजों को अलग रखकर उनका उपचार किया जा रहा है।

इससे पहले बुधवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में भी स्वाइन फ्लू के चार मामले सामने आए थे। वहीं, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान एच1एन1 के 166 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2612 हो गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *